सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, 5 गंभीर घायल

C

CG Khabar

26 मार्च 2026, 07:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

बस एक्सीडेंट-आंध्रप्रदेश
बस एक्सीडेंट-आंध्रप्रदेश

नेल्लोर । डेस्क: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मारकापुरम में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायवरम के पास तड़के करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच एक निजी ट्रेवल्स की बस और बजरी से लदे टिप्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई. 


इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए. 

विज्ञापन


मारकापुरम के जिला प्रभारी कलेक्टर पी. राजा बाबू के अनुसार, बस में कुल 41 यात्री सवार थे. घायलों को मारकापुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें गुंटूर जीजीएच (GGH) रेफर किया जा रहा है.


पुलिस जांच में सामने आया है कि 'हरिकृष्णा ट्रेवल्स' की यह बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के विंजामुरु जा रही थी, तभी एक मोड़ पर सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई. 


इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. 


प्रशासन ने जानकारी साझा करने और परिजनों की सहायता के लिए मारकापुरम (6304285613, 9985733999, 7989537285, 9703578434) और नेल्लोर (7995575699, 08612331261) में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP