सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

AP: 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 25k रुपये, जल्द घोषणा के संकेत

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 04:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । डेस्क: आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने राज्य में गिरती जन्म दर को सुधारने के लिए एक बेहद अनोखी और बड़ी योजना की तैयारी कर ली है. राज्य सरकार अब उन दंपतियों को 25,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देगी, जिनके दो या दो से अधिक बच्चे होंगे. 


मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विधानसभा में संबोधन के दौरान इस योजना के संकेत दिए. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश की 'कुल प्रजनन दर' (TFR) गिरकर 1.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर से काफी नीचे है. सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 2.1 प्रतिशत तक ले जाना है.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायडू ने स्पष्ट किया कि जनसंख्या का औसत आयु बढ़ना और जन्म दर का कम होना भविष्य की आर्थिक प्रगति और कार्यक्षमता के लिए बड़ा खतरा है. 


उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ भारत के कुछ राज्यों की नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों की है. 


इस समस्या से निपटने के लिए ही राज्य सरकार ने यह 'गेम-चेंजर' योजना बनाई है, जिसके तहत बच्चे के जन्म के समय ही प्रोत्साहन राशि सीधे दंपतियों को दी जाएगी. माना जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की आधिकारिक घोषणा इसी महीने के अंत तक हो सकती है और इसे अप्रैल से पूरे राज्य में लागू किया जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP