रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: निर्भया जैसी दरिंदगी पर टीएस सिंहदेव का कानून-व्यवस्था पर सवाल

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 03:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में रिंग रोड स्थित महामाया चौक इलाके में एक महिला के साथ हुई अमानवीय क्रूरता और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद शहर के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शासन और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है. 

विज्ञापन


उन्होंने इस जघन्य कृत्य की तुलना दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड से करते हुए कहा कि आज अंबिकापुर की स्थिति देख हर संवेदनशील नागरिक का सिर शर्म से झुक गया है. 


सिंहदेव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जब शहर के व्यस्ततम चौराहे सुरक्षित नहीं हैं, तो बेटियां आखिर कहां सुरक्षित रहेंगी.


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने वर्तमान कानून-व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे सरकार की विफलता करार दिया है. 


उन्होंने मांग की है कि इस मामले के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके. 


सिंहदेव ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए मृत्युदंड जैसी कठोर सजा ही एकमात्र विकल्प होनी चाहिए. 


उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि न्याय में किसी भी तरह का विलंब अब स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा बड़ा सवाल है. शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP