शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

अवैध ई-फार्मेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग- AIOCD

C

CG Khabar

28 जुल. 2025, 02:14 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

AIOCD- जेएस शिंदे
AIOCD- जेएस शिंदे

नई दिल्ली । डेस्क: अखिल भारतीय केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन (AIOCD) ने देश भर में अवैध रूप से संचालित होने वाली ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफार्मों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. संगठन का कहना है कि ये प्लेटफार्म ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 का उल्लंघन कर दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है. 


AIOCD, जो देश भर में 12.40 लाख से अधिक केमिस्टों का प्रतिनिधित्व करता है, ने सरकार से अनधिकृत ई-फार्मेसियों पर नकेल कसने और जनहित में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है.


AIOCD के अध्यक्ष जेएस शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने एक बयान में बताया कि संगठन ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को एक पत्र लिखकर इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है. पत्र में बताया गया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को शिकायतें भेजने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है.


AIOCD ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नियमों का दुरुपयोग हो रहा है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए. संगठन ने जोर देकर कहा कि जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है.


22 जुलाई 2025 को राज्यसभा में मंत्री द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया था कि अनधिकृत दवा बिक्री की शिकायतों को राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को भेजा जाता है. हालांकि, AIOCD का दावा है कि देश भर में किसी भी राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरणों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस या प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP