शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

पत्नी और प्रेमी की हत्या के बाद काटे सिर, बाइक पर लटकाकर पहुंचा थाने

C

CG Khabar

11 सित. 2025, 07:16 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

पति
पति

चेन्नई । डेस्क: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या कर उनके सिर काट लिए और उन्हें बाइक पर लटकाकर सीधे थाने पहुंच गया. युवक ने थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई. 


पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार को हुई. गिरफ्तार युवक का नाम कोलांजी है. कोलांजी को शक था कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का विवाहेतर संबंध है. 


इस संदेह के चलते उसने अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. बुधवार को कोलांजी काम के बहाने घर से निकला, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आया.


पुलिस के सामने कोलांजी ने दावा किया कि घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी को थंगारासु नामक एक युवक के साथ बरामदे में बातचीत करते देखा. 


इस दृश्य को देखकर वह आपे से बाहर हो गया और एक हंसिए से दोनों की हत्या कर दी. 


इसके बाद उसने दोनों के सिर काटकर उन्हें अपनी बाइक पर लटकाया और वेल्लोर सेंट्रल जेल के पास थाने पहुंच गया.


पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी और थंगारासु के शव उनके घर से बरामद किए गए हैं. 


इस भयावह दृश्य को देखकर थाने के प्रभारी अधिकारी भी स्तब्ध रह गए. कल्लाकुरिची के स्थानीय लोग भी इस घटना से दहशत में हैं.


(फोटो- प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP