रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

'सितारे जमीन पर' की कमाई 123Cr

C

CG Khabar

26 जून 2025, 07:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 5

'सितारे जमीन पर'
'सितारे जमीन पर'

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने देश-विदेश में मिलाकर 6 दिनों में 123 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. हालांकि, भारत में इसकी कमाई 6 दिनों में 82 करोड़ 40 लाख है. फिल्म 'सितारे जमीन पर' को बनाने में 90 करोड़ रुपये लगे हैं. इस तरह से 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस से अपना खर्चा वसूल लिया है.


'सितारे जमीन पर' शुरू में ज्यादा कमाई कर रही थी परन्तु बाद में इसमें थोड़ी कमी है. इसके बावजूद 3 साल बाद बड़े पर्दे पर आमिर की वापसी धमाकेदार रही. कमाई से ज्यादा धमाका फिल्म की कहानी को लेकर है. फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है.

विज्ञापन


फिल्म 'सितारे जमीन पर' पर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में जिनिलिया डिसूजा भी है. विदेशों में भी अच्छा परफॉर्मेंस जारी है. फिल्म ने पहले वीकेंड वहां भी दमदार कमाई की है. पर जिस तरह से कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है, ये मेकर्स के लिये थोड़ा परेशान करने वाला है. हालांकि, वीकेंड पर इसमें फिर से इजाफा हो सकता है.


आमिर खान जिन्हें बालीवुड का मिस्टर फरफेक्शनिस्ट कहा जाता की हर फिल्म कोई नया संदेश लेकर आती है जिसकी दर्शक सराहना करते हैं. इस फिल्म 'सितारे जमीन पर' में भी कुछ संदेश देने की कोशिश की गई है. कुलमिलाकर फिल्म 'सितारे जमीन पर' कुछ सीख देकर जाती है.


इससे पहले भी आमिर की फिल्म 'पीके', 'दंगल' तथा 'थ्री इडियट' ने आसमान में अपने झंडे गाड़ दिये थे. फिल्में न केवल लोकप्रिय हुई बल्कि बाक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन आया था.


जिस तरह से ‘दंगल’ में आमिर खान ने कोच की भूमिका निभाकर बेटियों को कुश्ती में प्रशिक्षित किया था, उसी तरह सितारे जमीन पर में भी उन्होंने बास्केटबॉल कोच गुलशन का किरदार पूरी गंभीरता के साथ निभाया है. 


फिल्म 'सितारे जमीन पर' में एक सीन है जहां आमिर खान का किरदार अपने सीनियर को थप्पड़ मार देता है, जिसके बाद कोर्ट उन्हें विशेष बच्चों को प्रशिक्षित करने की सजा देता है. यही मोड़ फिल्म को एक नई दिशा देता है और आमिर का किरदार न केवल उन बच्चों को प्रशिक्षित करता है, बल्कि खुद भी बहुत कुछ सीखता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP