शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

उत्तराखंड: देहरादून में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर लोहे की रॉड से हमला

C

CG Khabar

31 जन. 2026, 02:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मारपीट
मारपीट

देहरादून । डेस्क: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर इलाके में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 


पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय दानिश और उसका भाई तबीज बुधवार को शॉल बेचने निकले थे, तभी कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर पहचान पूछी और उन पर हमला कर दिया. हमले में दानिश का बायां हाथ टूट गया है और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में 50 वर्षीय आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना पर कश्मीर छात्र संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है और उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक से हस्तक्षेप की मांग की है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. उमर अब्दुल्ला ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कश्मीरी व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. 


मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य में रहने वाले सभी कश्मीरियों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP