शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुगईगुड़ा पोटाकेबिन में छात्र की मौत

छत्तीसगढ़ दुगईगुड़ा पोटाकेबिन में छात्र की मौत

C

CG Khabar

01 अप्रै. 2025, 06:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

छात्र की मौत
छात्र की मौत

 बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन में अध्ययनरत एक छात्र की मौत हो गई. छात्र सप्ताह भर से बीमार था. 


बताया गया कि छात्र नीतीश धुर्वा जिनिप्पा का निवासी था. वह दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन (छात्रावास) में रहकर पढ़ाई कर रहा था.


नीतीश कक्षा तीसरी का छात्र था. वह पिछले सप्ताह भर से बीमार था. दो दिन पहले ही परिजन छात्र को अपने साथ लेकर घर गए थे.


गांव पहुंचने के बाद छात्र की तबीयत में सुधार नहीं हुआ. उसकी हालत और बिगड़ती चली गई.


परिवार वाले कुछ और कदम उठा पाते उससे पहले ही बच्चे ने गांव में ही दम तोड़ दिया. 


परिजनों का आरोप है कि छात्रावास में बच्चे का ठीक से उपचार नहीं कराया गया. समय पर इलाज नहीं होने से छात्र काफी कमजोर हो गया था.


इससे पहले भी दुगाईगुड़ा छात्रावास में एक छात्र की मौत हुई थी.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP