शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

पीने के पानी में मरी हुई थी छिपकली, चार बीमार

छत्तीसगढ़ पीने के पानी में मरी हुई थी छिपकली, चार बीमार

C

CG Khabar

02 मार्च 2025, 11:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

छिपकली
छिपकली

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. खाना खाने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे. 


आनन फानन में सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. 

विज्ञापन


खाने के बाद सभी लोगों ने जिस पानी को पीया था, उस टंकी में मरी हुई छिपकली पड़ी थी. 


पीड़ितों में परिवार के पति-पत्नी और बेटी-दामाद शामिल हैं. घटना बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव का है. 


बताया गया कि बीती रात प्यारेलाल, उनकी पत्नी कलाबाई, बेटी दिल बाई और दामाद रथराम ने एक साथ खाना खाया. 


खाने के कुछ देर बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. 


सबसे पहले प्यारेलाल की पत्नी की तबियत बगड़ी. उसे उल्टी और चक्कर आने लगा. 


उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दामाद की स्थिति खराब हो गई. 


इसके बाद बचे दोनों की भी तबीयत बिगड़ गई. इसे देख परिवार में हड़कंप मच गया. एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया. 


अंदेशा हुआ कि खाने में कुछ गड़बड़ी तो नहीं है. जांच की तो पीने वाले पानी की टंकी में छिपकली मरी हुई पड़ी हुई मिली. जिसे घर वाले देख नहीं पाए थे. 


बताया गया कि प्यारेलाल की एक बेटी ने रात में खाना नहीं खाया न ही पानी पिया था. जिस वजह से उसे कुछ भी नहीं हुआ. 


फिलहाल परिवार के सदस्यों का अस्पताल में इलाज जारी है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP