रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

विधायक मंडावी के पीए के घर घुसा तेंदुआ

भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के पीए के घर घुसा तेंदुआ

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2025, 09:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

तेंदुआ
तेंदुआ

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के पीए के घर गुरुवार को दिन दहाड़े तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया.


इसकी जानकारी लगते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई. कई घंटे बाद तेंदुआ बाहर निकला और जंगल की ओर भाग गया.

विज्ञापन


घटना ग्राम बागडोंगरी की है. तेंदुआ आज दोपहर करीब एक बजे विधायक के पीए मोहन मंडावी के बागडोंगरी स्थित निवास में घुस गया.


घर में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.


लेकिन करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी तेंदुआ घर से निकला नहीं.


इस बीच वन विभाग की टीम ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है.


इसके बाद भी मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. 


बताया गया कि काफी देर बाद तेंदुआ आखिरकार बाहर निकला और जंगल की ओर भाग गया. वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी कर रही है.


हालांकि तेंदुआ भाग गया लेकिन रिहायशी इलाकों में लगातार तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवरों के पहुंचने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP