रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में तोड़फोड़
रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए टाटीबंध के एक घर और चर्च में जमकर तोड़फोड़ की.
पुलिस को हंगामा और विवाद की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. पूरा मामला राजधानी रायपुर के टाटीबंध का है.
बजरंग दल के कार्यकर्ता धर्मांतरण की सूचना मिलते ही टाटीबंध स्थित अनुकम्पा नगर के एक घर के पास इकट्ठा हो गए. बजरंग दल का आरोप है कि इस घर में धर्मांतरण कराया जा रहा था. जिसके लिए करीबी 100 से ज्यादा लोग जमा हुए थे. इनमें आस-पास गांव के लोग भी शामिल थे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया.
घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड की. इसकी सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि धर्मांतरण करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए.
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है.