धमतरी में कांग्रेस नेता ने पंच-सरपंच को दिलाई शपथ
छत्तीसगढ़ धमतरी में कांग्रेस नेता ने पंच-सरपंच को दिलाई शपथ
धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नवविर्वाचित महिला पंचों की जगह उनके पतियों को शपथ दिलाने का मामला उजागर होने के बाद अब धमतरी जिले से भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है.
धमतरी जिले के डोमा पंचायत में सरपंच और पंचों को एक कांग्रेस नेता दयालाल साहू द्वारा शपथ दिलाने का मामला सामने आया है.
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त नेता को किसने बुलाया था और किसके कहने पर उसने जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई.
ग्रामीणों का कहना है कि यह सचिव के अधिकारों का हनन है. जनप्रतिनिधि द्वारा शपथ दिलाना नियमों का उल्लंघन है. जनपद सीईओ दीपक ठाकुर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत डोमा की शिकायत प्राप्त हुई है. टीम कमेटी बनाकर जांच कराएंगे. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि पंचायत क़ानून में सरपंच और पंच को शपथ दिलाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है.