शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

गाज से सीआरपीएफ जवान घायल

H

Hupendra Sharma

10 सित. 2025, 02:51 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गाज
गाज

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के लिए चिंतलनार स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है. घायल जवान पश्चिम बंगाल का नवासी है. 


बताया गया कि बुधवार को सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत नियमित गश्त में निकले थे.


जवान जिले के घने जंगल में सर्चिंग कर रहे थे. इसी दौरान मौसम ने अचानक से करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई.


जवान घने जंगल से निकल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंच भी नहीं पाए थे कि जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया.


घायल जवान सीआरपीएफ 226वीं बटालियन नरसापूरम में पदस्थ है. 


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP