तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत
छत्तीसगढ़ तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत
बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तालाब में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. छोटे भाई को डूबता देख बहन बचाने के लिए तालाब में उतरी थी. लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गई और दोनों डूब गए.
पुलिस के मुताबिक घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र के तातापानी चौकी के सुभाषनगर गांव की है. बताया गया कि गांव के तालाब के पास सोमवार दोपहर में नेहरूनगर के रहने वाले मानवी मिस्त्री उसका भाई मोहित मिस्त्री, सुभाषनगर के दो बच्चे टिया और आनंदी मंडल खेल रहे थे.
इस बीच मोहित मिस्त्री तालाब में नहाने उतर गया. नहाने समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे देख बहन मानवी उसे बचाने तालाब में कूद गई. लेकिन वह भाई को बचा नहीं पाई और खुद भी डूब गई.
उनके साथ खेल रहे दो और बच्चों ने भागकर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. तत्काल ग्रामीण तालाब पहुंचे. तालाब में डूबे दोनों बच्चे के पिता विश्वनाथ मिस्त्री ने तालाब में कूदकर दोनों को बाहर निकाला.
जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से पूरा गांव सदमे में है