भाजपा सरकार केवल धुआं फेक रही है - पायलट
सचिव पायलट बिलासपुर में वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा में शामिल होंगे पहुंचे
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव पायलट आज राज्य के दौरे पर हैं. बिलासपुर में वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा में शामिल होंगे. इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है. यहां कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है.
छत्तीसगढ़ में नेतृत्व को लेकर चल रही लड़ाई पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगी. कांग्रेस चुनाव लड़ती है, तो कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं. सभी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है. कांग्रेस में व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है.
सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार केवल धुआं फेक रही है. जनता से उसे कोई मतलब नहीं है. जनता की परेशानियों पर कुछ भी काम नहीं किया है. भाजपा में मार्गदर्शन मंडल बनाया गया, लेकिन जिन नेताओं ने पार्टी को बनाने में भूमिका निभाई अब वह कहां हैं यह बड़ा सवाल है.
उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती है. इस मामले में ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाता है, पर काम कैसे हो रहा है, इस बात की भी पारदर्शिता रहनी चाहिए.
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर पायलट ने कहा कि देश की जनता जान नहीं पाई कि पूर्व उपराष्ट्रपति अभी कहां है. अचानक उन्होंने क्यों पद छोड़ा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. कभी ना कभी इसकी पोल जरूर खुलेगी. क्योंकि धनखड़ साहब बहुत दबंग व्यक्ति हैं, लंबे समय से हम उन्हें जानते हैं.
पायलट ने कहा कि हमें उम्मीद है हमारे प्रत्याशी को अच्छा समर्थन मिलेगा. सचिन पायलट ने वोट चोरी को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने तमाम तथ्य रखे हैं. निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट नहीं देने का कानून बदल दिया. यह तमाम चीजें दर्शाती हैं कि कुछ ना कुछ गड़बड़ी है.
उन्होंने कहा कि इसको लेकर आगे भी खुलासा करेंगे. छत्तीसगढ़ की जनता को भी बताएंगे कि कैसे वोट चोरी हो रही है.