शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बोत्सवाना से 9 और चीते भारत पहुंचे, संख्या बढ़कर हुई 48

C

CG Khabar

28 फ़र. 2026, 07:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

चीता
चीता

श्योपुर । डेस्क: भारत के 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से नौ और चीते सफलतापूर्वक कूनो नेशनल पार्क (KNP) पहुंच गए हैं. इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या अब बढ़कर 48 हो गई है. 


अफ्रीकी देशों से भारत लाए गए चीतों का यह तीसरा बड़ा जत्था है, जिसे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पहले ग्वालियर लाया गया और वहां से वायुसेना के ही हेलीकॉप्टरों के जरिए कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया. केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव इन चीतों को पार्क में विशेष रूप से तैयार किए गए बाड़ों में रिलीज करेंगे.


प्रोजेक्ट चीता के निदेशक उत्तम शर्मा के अनुसार, नए चीतों के आने से भारत के चीता पुनरुद्धार कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी. 


वर्तमान में 36 चीते कूनो में हैं, जबकि 3 चीतों को सुरक्षा और विविधता के उद्देश्य से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया है. 


अधिकारियों का कहना है कि किसी भी बीमारी के खतरे से बचने के लिए चीतों को अलग-अलग आवासों में रखना आवश्यक है. 


कूनो में प्रजनन दर भी उत्साहजनक रही है. इस साल फरवरी में ही नौ शावकों का जन्म हुआ है. अब तक कूनो में कुल 39 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 27 पूरी तरह स्वस्थ हैं. 70 साल पहले विलुप्त घोषित हुए इन शिकारियों की आबादी को अब जल्द ही 50 के आंकड़े तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP