सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

8 IAS अधिकारियों के तबादले, सुरुचि सिंह बनीं भिलाई निगम कमिश्नर

C

CG Khabar

08 जुल. 2026, 03:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

IAS
IAS

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में शहरी प्रशासन, राजस्व विभाग और जिला पंचायतों के प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं.


इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2011 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेमीजियस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह वर्तमान में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक पद पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन


इसके अलावा, वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी सुरुचि सिंह को भिलाई नगर पालिक निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले राजनांदगांव जिला पंचायत में सीईओ के रूप में सेवाएं दे रही थीं. वहीं, 2019 बैच के आईएएस गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के सीईओ पद से स्थानांतरित कर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में उप सचिव बनाया गया है.


अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में आईएएस प्रतीक जैन को कोरबा, आईएएस जयंत नाहटा को धमतरी, आईएएस एम. भार्गव को दंतेवाड़ा, आईएएस तन्मय खन्ना को बस्तर और आईएएस दुर्गा प्रसाद को राजनांदगांव जिला पंचायत का नया सीईओ नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार के अनुसार, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य शहरी निकायों, राजस्व मामलों और जिला प्रशासनों में नेतृत्व को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP