शहीदी सप्ताह के बीच 6 माओवादी गिरफ्तार
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षा बलों ने 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें से दो माओवादियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था.
गिरफ्तार माओवादियों के पास से विस्फोटक सामग्री, टिफिन बम, डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. ये सभी बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय थे.
डीआरजी, बासागुड़ा थाना और कोबरा-210 बटालियन की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी.
इसी दौरान बासागुड़ा थाना क्षेत्र के धरमापुर जाने के कच्चे मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पूछताछ में सभी ने माओवादी संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े होने की बात स्वीकार की.
गिरफ्तार माओवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है. इसमें टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर और इलेक्ट्रिक वायर हैं.
इसके अलावा जमीन खोदने का औजार सहित शहीदी सप्ताह से जुड़ी प्रचार सामग्री बरामद हुई हैं. गिरफ्तार माओवादियों को बीजापुर पुलिस ने अदालत में पेश किया है.
सभी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनयम के तहत कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार माओवादियों की जानकारी
उईका सेयतु (DAKMS अध्यक्ष), 1 लाख इनामी
कुंजाम सोमलू (DAKMS उपाध्यक्ष)
पदम सन्नू (नेन्ड्रा RPC अंतर्गत मिलिशिया सदस्य)
उईका नागेश (मिलिशिया सदस्य)
उईका पायकी (KAMS अध्यक्ष), 1 लाख इनामी
उईका जमली (GRD सदस्य)