शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

81 लाख के 20 इनामी सहित 30 माओवादियों का समर्पण

H

Hupendra Sharma

27 अग. 2025, 02:09 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

समर्पण
समर्पण

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है. बुधवार को 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.


इसमें डीवीसीएम सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (8 लाख इनामी) ने अपनी पत्नी के साथ समर्पण किया है. "नियद नेल्लानार" व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादियों ने हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है.


समर्पण करने वाले माओवादियों में कंपनी नंबर-02 के 5 सदस्य, ACM-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, PLGA सदस्य-01, CNM सदस्य-02, जनताना सरकार उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-05, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-02 और DAKMS सदस्य-02 शामिल हैं.


समर्पण करने वाले माओवादियों को 50-50 हजार का चेक पुनर्वास सहायता के रूप में दिया गया.


सभी आत्मसमर्पण करने वाले 30 माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं.


2025 में 331 गिरफ्तार और 132 मारे गए

साल 2025 में अब तक कुल 307 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.


वहीं इस साल अब तक कुल 331 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है.


इसके अलावा 132 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा मारा गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP