रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

चारमिनार के पास की इमारत में आग से 17 की मौत

हैदराबाद में चार मिनार के पास इमारत में आग लगने से 17 की मौत

C

CG Khabar

18 मई 2025, 10:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

हैदराबाद में आग
हैदराबाद में आग

हैदराबाद | डेस्कः हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक इमारत में आग लग गई. हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं.


घटना के समय इमारत में 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे. इनमें से 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया.

विज्ञापन


इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया गया है.


पीएमओ ने घोषणा की है कि, "परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे."


वहीं इस घटना पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शोक जताया है.


अग्निशमन विभाग का कहना है कि सुबह क़रीब 6.30 बजे फोन आया और वे मौके पर पहुंचे, वहां पहुंचने पर गई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.


फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को 2 घंटे मशक्कत करनी पड़ी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


वहीं, हादसे में संपत्ति के नुकसान का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका है.


पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ज्वेलरी की दुकानें थीं और ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते थे. आग दुकानों में लगी और ऊपर तक फैल गई.


बिल्डिंग में सिर्फ एक संकरी सीढ़ी थी, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से मौत हो गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP