सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

एक साल में ₹ 1.06 लाख के कंडोम ! स्विगी का खुलासा

C

CG Khabar

23 दिस. 2025, 07:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

SWIGGY
SWIGGY

नई दिल्ली । संवाददाता: ऑनलाइन त्वरित डिलीवरी ऐप स्विगी इंस्टामार्ट की सालाना रिपोर्ट में देशभर के ग्राहकों की खरीदारी से जुड़े कई हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहा चेन्नई का एक ग्राहक, जिसने साल 2025 में 228 बार कंडोम ऑर्डर किए. इस पर उसने करीब ₹1 लाख 6 हजार खर्च किए. यानी औसतन हर महीने लगभग 19 बार कंडोम की खरीदारी.


कंपनी के मुताबिक, ऐप पर होने वाले हर 127 ऑर्डर में से एक ऑर्डर यौन स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का होता है. खास बात यह है कि सितंबर महीने में कंडोम की बिक्री में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो पूरे साल में सबसे ज्यादा रही.

विज्ञापन


रिपोर्ट में अन्य दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए हैं. मुंबई के एक ग्राहक ने सालभर में रेड बुल शुगर-फ्री ड्रिंक पर ₹16.3 लाख खर्च कर दिए. वहीं चेन्नई के ही एक अन्य ग्राहक ने अपने पालतू जानवरों के खाने के लिए ₹2.41 लाख के ऑर्डर दिए.


ऑनलाइन खरीदारी अब सिर्फ रोजमर्रा के सामान तक सीमित नहीं रही. मुंबई के एक निवासी ने ऐप के जरिए ₹15 लाख से ज्यादा की सोने की मुद्राएं खरीद लीं. दूसरी ओर, बेंगलुरु के एक ग्राहक ने सबसे सस्ता ऑर्डर देकर रिकॉर्ड बनाया उसने सिर्फ ₹10 का प्रिंटआउट मंगवाया.


खरीदारी के साथ-साथ टिप देने में भी रिकॉर्ड बने. बेंगलुरु के एक ग्राहक ने डिलीवरी कर्मचारियों को सालभर में ₹68,600 की टिप दी. वहीं वैलेंटाइन डे पर गुलाब की डिलीवरी ने नया कीर्तिमान बनाया, जब हर मिनट 666 गुलाब के ऑर्डर दर्ज किए गए.


स्विगी इंस्टामार्ट की यह रिपोर्ट दिखाती है कि देश में ऑनलाइन खरीदारी की आदतें कितनी तेजी से बदल रही हैं और लोग अब हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए ऐप्स पर निर्भर हो रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP