मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

महतारी वंदन योजना: सनी लियोन ने जताई चिंता

C

CG Khabar

25 दिस. 2024, 12:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 31

महतारी वंदन योजना: सनी लियोन ने जताई चिंता

रायपुर | संवाददाता: अभिनेत्री सनी लियोन ने छत्तीसगढ़ में एक सरकारी योजना का पैसा उनके नाम वाले किसी अन्य बैंक ख़ाते में जमा होने के मुद्दे पर दुख जताया है.

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि ये जानकर दुख हुआ कि जो योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और लाभ देने के लिए लाई गई थी, उसका ऐसे गलत इस्तेमाल हुआ.

विज्ञापन

सनी लियोन ने कहा, "मैं इसकी निंदा करती हूं और मामले की जांच में अधिकारियों को मेरा पूरा समर्थन है."

सनी लियोन महतारी वंदन योजना 

सनी लियोन ने इंस्टा पर जताई चिंता

क्या था मामला

रविवार की सुबह सीजी खबर ने यह ख़बर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि किस तरह बस्तर के तालूर में sunny leon पति jonny sins को हर महीने महतारी वंदन योजना में 1000 रुपये दिए जा रहे हैं.

ख़बर में बताया गया था कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status पर पंजीयन क्रमांक MVY006535575 दर्ज करने से जो विवरण सामने आता है, उसके अनुसार सनी लियोन को इस साल मार्च से अब तक हर महीने बिना नागा, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट नंबर xxxxx76531 में 1000 रुपये जमा किया जा रहा है.

खबर सामने आने के बाद ज़िला प्रशासन ने तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया. बताया जाता है कि सनी लियोन के नाम वाले खाते के लिए वीरेंद्र जोशी नामक युवक के आधार कार्ड का उपयोग किया गया था. इसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड किया गया था.

इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र कुमार जोशी को गिरफ्तार किया था, जिनके खाते में महतारी वंदन के पैसे ट्रांसफर हुए हैं. हालांकि युवक ने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फंसाने की बात कही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

एक घंटा पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

8 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP