सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बालोद में ट्रक-कार में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर

C

CG Khabar

20 दिस. 2024, 12:14 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

बालोद में ट्रक-कार में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर

बालोद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी लोग कार में फंस गए थे.

विज्ञापन

घंटों मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया. तब तक 6 लोगों की मौत हो गई थी.

पुलिस के मुताबिक घटना डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास की है.

बताया गया कि एक जायलो कार में 13 लोग सवार होकर डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे.

उसी दौरान भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी.

आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया.

तब तक 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.

बताया गया कि कार सवार सभी लोग बालोद, महासमुंद और कवर्धा के निवासी हैं.

मरने वालों में दुर्पत प्रजापति ग्राम गुरेदा गुंडरदेही, सुमित्रा बाई कुम्भकार घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई ग्राम गुरेदा गुंडरदेही और जिग्नेश कुम्भकार ग्राम गुरेदा गुंडरदेही के निवासी है.

वहीं घायलों में झमित कुमार, बिंदेश्वरी बाई, रुखमणी बाई, युवराम साहू, रम्भा बाई, ईश्वरी बाई और कुमारी बाई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

10 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

22 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP