मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

पंचायत और निकाय चुनाव समय पर कराने महंत ने लिखा पत्र

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 12:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

पंचायत और निकाय चुनाव समय पर कराने महंत ने लिखा पत्र

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निर्धारित समय पर कराए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. महंत ने अपने पत्र में संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए मांग की है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समय पर ही होने चाहिए. इससे पहले महंत ने चुनाव को लेकर राज्यपाल को भी पत्र लिखा था.

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पत्र में लिखा है कि पंचायतों में तीनों स्तर के चुनाव और नगरीय निकायों में नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद तथा नगर पालिका निगम का चुनाव कराए जाने के लिए अनुच्छेद 243- के तथा 243-जेड ए के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है.

विज्ञापन

आयोग का संवैधानिक कर्तव्य है कि अनुच्छेद 243-इ और 243-यू के अनुसार समय पर चुनाव कराए जाएं.

उन्होंने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि पंचायतों और नगर पलिकाओं की अवधि उनके चुनाव के बाद आयोजित प्रथम अधिवेशन के लिए नियत तारीख से 5 साल होती है. इस अवधि की समाप्ति के पहले नया निर्वाचन पूरा किया ही जाना चाहिए.

छत्तीसगढ़ में पंचायतों की अवधि माह फरवरी 2025 की विभिन्न तारीखों में समाप्त होने जा रही है. इसी तरह नगर पालिकाओं की अवधि माह जनवरी 2025 की विभिन्न तारीखों में समाप्त होने जा रही है. लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है. उन्होंने इसे संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन बताया है.

इससे पहले चरणदास महंत ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित 2 विधेयकों को असंवैधानिक बताते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा था. लेकिन राज्यपाल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. जिसके कारण राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP