रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

FIFA अध्यक्ष के इस्तीफे पर अड़ी यूरोपीय फुटबॉल संघ

C

CG Khabar

06 अग. 2026, 06:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

फीफा अध्यक्ष
फीफा अध्यक्ष

नई दिल्ली । डेस्क: यूरोपीय फुटबॉल संघ (UEFA) ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) के खिलाफ अपना सख्त रुख बरकरार रखते हुए फीफा प्रतियोगिताओं के बहिष्कार का बड़ा ऐलान किया है. UEFA के सभी 55 सदस्य देश फीफा के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने के फैसले पर एकजुट हैं.


यूरोपीय फुटबॉल संघ का साफ तौर पर मानना है कि फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के नेतृत्व में विश्व फुटबॉल की संस्था अपने वादों को पूरा करने और जरूरी शर्तों को मानने में पूरी तरह से विफल रही है.

विज्ञापन


हाल ही में फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो द्वारा विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की हिस्सेदारी बेचने की योजना पेश की गई थी. इस कदम के विरोध में यूरोपीयन फुटबॉल की संचालन संस्था ने फीफा इवेंट्स से हटने का फैसला लिया. 


हालांकि, बढ़ते विरोध के बाद इन्फेंटिनो ने अपना यह विवादित प्रस्ताव वापस ले लिया, लेकिन यूरोपीय फुटबॉल संघ का कहना है कि सिर्फ प्रस्ताव वापस लेना ही काफी नहीं है. जब तक यह गारंटी नहीं दी जाती कि भविष्य में खेल की छवि से खिलवाड़ का ऐसा प्रयास दोबारा नहीं होगा, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा.


यूरोपीय फुटबॉल संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो पर से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है और वह उनके पद पर बने रहने के पक्ष में नहीं है. 


संस्था ने भविष्य के कानूनी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए फीफा को एक 'डॉक्यूमेंट प्रिजर्वेशन लेटर' भी जारी किया है, ताकि कोई अहम दस्तावेज या सबूत नष्ट न किया जा सके. 


यूरोपीय फुटबॉल संघ का मानना है कि विश्व फुटबॉल को अब एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो राजनीति से ऊपर उठकर खेल को एकजुट कर सके.यूरोपीय फुटबॉल संघ के इस बहिष्कार का पहला बड़ा असर आगामी 5 सितंबर से पोलैंड में होने वाले 'फीफा महिला अंडर-20 विश्व कप' पर देखने को मिल सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP