रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तमन्ना भाटिया हुईं और भी 'स्लिम’! 3 महीने में 10 किलो कम करना है?

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2025, 12:34 AM 3 मिनट में पढ़ें 2

तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड की 'क्वीन' तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने आकर्षक फिगर से हर किसी को हैरान कर रही हैं. खासकर उनकी वेब सीरीज़ ‘बै**ड्स ऑफ बॉलीवुड’ के 'गफूर' गाने में उनका 'ओवरसाइज़्ड जींस और बिकनी टॉप' वाला लुक खूब चर्चा में है. उनकी पतली कमर देखकर फैंस यही पूछ रहे हैं- आख़िर क्या है इस 'सैंडग्लास फ़िगर' का राज़?


तमन्ना के पर्सनल फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने अब इस राज़ से पर्दा उठा दिया है. उनका कहना है कि अगर कोई बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के, मात्र तीन महीने तक कुछ आदतों को कड़ाई से फॉलो करे, तो वह भी 5 से 10 किलोग्राम तक वजन कम कर सकता है.तो, क्या हैं तमन्ना के इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे के वो तीन 'जादूई' नुस्खे?

विज्ञापन


1. प्रोटीन को बनाएं हर मील का दोस्त

सिद्धार्थ सिंह के अनुसार, "हर बार जब भी आप खाएं, तो अपनी डाइट में प्रोटीन ज़रूर शामिल करें." प्रोटीन न सिर्फ़ मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है, बल्कि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इसका मतलब है, बेवजह की स्नैकिंग और एक्स्ट्रा कैलोरी से छुट्टी!


2. पानी को न समझें प्यास!

ट्रेनर का दूसरा टिप है: खूब पानी पिएं! कई बार हमें लगता है कि हमें भूख लगी है, लेकिन असल में शरीर पानी मांग रहा होता है. अगर आप प्यास को भूख समझने की गलती करती हैं, तो कैलोरी बढ़ती जाएगी. इसलिए, जब भी भूख लगे, पहले एक गिलास पानी पीकर देखें.


3. 'आलू' बनकर न बैठें!

सिद्धार्थ कहते हैं कि लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से काम नहीं चलेगा. "हर 40 मिनट में 5 मिनट टहलें" और दिन में कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज़ ज़रूर करें. इसके साथ ही, रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना भी ज़रूरी है. यह केवल कैलोरी बर्न करने के लिए नहीं, बल्कि बॉडी को टोन करने के लिए भी ज़रूरी है.


ट्रेनर का साफ़ कहना है कि तमन्ना की यह फैट-फ्री बॉडी उनकी लंबी मेहनत का नतीजा है, लेकिन इन तीन आसान आदतों को अपनी ज़िंदगी में उतारकर कोई भी तीन महीने में शानदार रिज़ल्ट देख सकता है. तो, आप कब से शुरू कर रहे हैं ये 'तमन्ना-टिप.


तमन्ना भाटिया



पूरा नाम और जन्म: तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। वह सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं.


करियर की शुरुआत: उन्होंने केवल 15 साल की उम्र में 2005 की हिंदी फिल्म 'चाँद सा रोशन चेहरा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की.


प्रमुख कार्यक्षेत्र: वह मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम करती हैं और दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्में की हैं.


प्रसिद्ध फिल्में: उनकी कुछ बेहद चर्चित फिल्मों में 'हैप्पी डेज़', 'कल्लोरी', 'आयन', 'पैया', 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' शामिल हैं, जिससे उन्हें पैन-इंडिया पहचान मिली.


अन्य कार्य: फिल्मों के अलावा, वह मॉडलिंग करती हैं, कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करती हैं और 'गफूर' जैसे अपने आइटम डांस के लिए भी प्रसिद्ध है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP