रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

SRK 25 वर्षों में 20 ब्लॉकबस्टर्स के साथ सबसे प्रोडक्टिव अभिनेता

C

CG Khabar

02 अक्टू. 2025, 05:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

शाहरूख खान
शाहरूख खान

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भारत के सबसे प्रोडक्टिव अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है. आईएमडीबी की नई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में रिलीज हुई 130 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में से 20 में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है.


रिपोर्ट का शीर्षक ‘25 Years of Indian Cinema (2000-2025)’ है, जो मंगलवार को आईएमडीबी द्वारा जारी की गई. यह रिपोर्ट जनवरी 2000 से अगस्त 2025 तक हर साल रिलीज हुई शीर्ष पांच सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों पर आधारित है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर 9.1 मिलियन से अधिक यूजर रेटिंग्स हासिल की हैं.

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जवान’ स्टार शाहरुख 2000 से 2004 के बीच रिलीज हुई 25 सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से आठ में नजर आए, जो 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी दबदबे वाली मौजूदगी को दर्शाता है.


उनकी लगातार लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज के बिना भी 2024 के हर सप्ताह आईएमडीबी की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़’ लिस्ट में वे टॉप 10 में शुमार रहे.


शाहरुख ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह देखना सुखद और प्रोत्साहन देने वाला है कि मेरी फिल्मों का प्रभाव आज भी दर्शकों पर बना हुआ है. हमेशा से मेरा लक्ष्य लोगों का मनोरंजन करना और कहानी कहने के माध्यम से उनका प्यार जीतना रहा है. मेरा मानना है कि सिनेमा की ताकत भाषा और संस्कृति की सीमाओं को पार करने में है."


"यह जानकर खुशी होती है कि मेरी फिल्में न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में लोगों का मनोरंजन करती रही हैं. आईएमडीबी रिपोर्ट में इन 25 वर्षों की मेरी यात्रा को हाइलाइट करने के लिए मैं आभारी हूं... लेकिन कहना पड़ता है, ‘पिक्चर अभी बाकी है’," 59 वर्षीय अभिनेता ने अपने बयान में कहा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP