शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

मोदी से प्यार कह सकते हैं, लेकिन मुहम्मद से नहीं: ओवैसी

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2025, 06:27 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

ओवैसी
ओवैसी

हैदराबाद । डेस्क: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान "आई लव मुहम्मद" के पोस्टर लगाने पर उत्तर प्रदेश में दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाए हैं. 


उन्होंने कहा, "देश में 'मैं मोदी से प्यार करता हूं' कहना जायज है, लेकिन 'मैं मुहम्मद से प्यार करता हूं' कहना गुनाह. यह देश किस दिशा में जा रहा है?"


ओवैसी ने गुरुवार को एक सभा में कहा कि मस्जिद जाने की आजादी भी छीन ली जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ वाले पोस्टर लगाए तो कोई आपत्ति नहीं. खुद को मुसलमान बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पैगंबर मुहम्मद का अनुसरण करते हैं.


विवाद 4 सितंबर को कानपुर में शुरू हुआ, जब पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. 26 सितंबर को बरेली में "आई लव मुहम्मद" पोस्टरों पर विरोध प्रदर्शन रद्द होने से झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हुए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP