शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओडिशा के बलांगीर में बिकी नवजात छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रेस

C

CG Khabar

02 अक्टू. 2025, 12:47 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

नवजात को बेचा गया
नवजात को बेचा गया

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा के बलांगीर जिले में माता-पिता द्वारा कथित तौर पर बेची गई एक नवजात शिशु को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक अस्पताल में ट्रेस कर लिया गया है.


सूत्रों के अनुसार, 2 नवंबर को शिशु के जन्म के तुरंत बाद उसके माता-पिता ने उसे रायपुर के एक दंपति को बेच दिया. 


मामले का खुलासा होने के बाद, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव और ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने शिशु के माता-पिता से उस दंपति के नाम और पता बताने का अनुरोध किया.


लेकिन न तो शिशु के पिता ने कुछ बताया और न ही मां ने. आखिरकार, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), पुलिस और अन्य अधिकारियों को पता चला कि शिशु को रायपुर के उस दंपति को बेचा गया था. 


उन्हें यह भी जानकारी मिली कि नवजात शिशु की हालत गंभीर है और वह रायपुर के ब्लू बर्ड अस्पताल में इलाज करा रही है.


बाल कल्याण समिति ने अस्पताल के डॉक्टरों से बात की और शिशु की स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि की. 


अब बलांगीर और रायपुर के अधिकारी मिलकर शिशु को बचाने और उसे वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं.


(फोटो-प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP