शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

निसा देवगन ने दुर्गा पूजा में जीता दिल

C

CG Khabar

30 सित. 2025, 06:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

निसा देवगन
निसा देवगन

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: इस साल दुर्गा पूजा में निसा देवगन ने एक अलग ही रूप में सबका ध्यान खींचा. उनकी सादगी और व्यवहार ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया.


काजोल की इकलौती बेटी निसा देवगन हमेशा मौज-मस्ती में रहना पसंद करती हैं. कभी विदेश की सैर, तो कभी रात की पार्टियों में मस्ती, उनकी शानदार जिंदगी के लिए उन्हें अक्सर आलोचना भी झेलनी पड़ती है. 

विज्ञापन


लेकिन इस साल दुर्गा पूजा में निसा ने एक अलग अंदाज में सबको चौंका दिया. उनके व्यवहार ने सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ ला दी.


षष्ठी के दिन निसा अपनी मां काजोल और भाई युग के साथ पूजा पंडाल पहुंचीं. लक्ष्मी जैसी बेटी की तरह उन्होंने पूजा का आनंद लिया. बीच-बीच में मां काजोल को प्यार से गले लगाया, तो कभी भाई युग के साथ हंसी-मजाक में मशगूल रहीं. 


पहले कभी निसा को मुंबई में पूजा के दौरान नहीं देखा गया था. इस बार अष्टमी के दिन भी वह दोस्त ओरी के साथ पूजा पंडाल में नजर आईं. 


दोनों ने मिलकर आरती दी. निसा ने बड़े बहन की तरह भाई युग का ख्याल रखा. जब उनकी दादी तनुजा पंडाल में आईं, जिन्हें उम्र के कारण चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी, निसा ने तुरंत उन्हें गले लगाया और उनका हाथ पकड़कर मूर्ति के सामने ले गईं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.


हमेशा निसा को लेकर तंज कसे जाते थे, लेकिन इस बार उनकी सादगी और परिवार के प्रति उनके प्रेम ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP