रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नीट-यूजी 2026 विवाद: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी

C

CG Khabar

15 मई 2026, 07:15 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

आदित्येश्वर शरण सिंह देव
आदित्येश्वर शरण सिंह देव

अंबिकापुर । संवाददाता: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के बार-बार स्थगित और निरस्त होने को लेकर अब सियासत गरमा गई है. सरगुजा के प्रमुख नेता आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 


उन्होंने इस अव्यवस्था को देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ एक 'संगठित विश्वासघात' करार देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग की है.

विज्ञापन


आदित्येश्वर ने आदिवासी अंचल के छात्रों का हवाला देते हुए कहा कि सरगुजा जैसे क्षेत्रों के परिवार बेहद संघर्षों के बीच अपने बच्चों की कोचिंग और किताबों का खर्च वहन करते हैं, लेकिन सिस्टम की नाकामी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है. 


उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि साल 2024 के बड़े पेपर लीक विवाद से सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा है. 


महज 25 स्थायी सदस्यों के दम पर चलने वाली संस्था, जो पूरी तरह निजी आउटसोर्सिंग पर टिकी है, उससे निष्पक्ष परीक्षा की उम्मीद करना बेमानी है. उन्होंने इस मामले में केवल जांच के आश्वासन को नाकाफी बताते हुए समयबद्ध न्यायिक जांच और एनटीए के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP