गोवा के सीएम सावंत ने की छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क की सराहना
पणजी । डेस्क: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कोसा सिल्क की प्रशंसा करते हुए इसे शुद्धता और शिल्पकला का अनोखा प्रतीक बताया. सावंत ने यह टिप्पणी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात के दौरान की.
विजय शर्मा पणजी में आयोजित पुणे-आधारित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी द्वारा आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तीसरे संस्करण में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे हैं.
दोनों नेताओं की मुलाकात पणजी के अल्टिन्हो स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई.
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सावंत ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक खजानों से बनी कोसा सिल्क की पारंपरिक वस्त्र भेंट किए गए, जिन्हें पाकर वे अत्यंत प्रसन्न हैं.
सावंत ने कहा, “कोसा सिल्क की विशिष्टता इसकी शुद्धता में है-इसे कुशल कारीगर अत्यंत निष्ठा और अनुशासन के साथ, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हुए बुनते हैं.”