सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: ऑनलाईन ठगी राजधानी-न्यायधानी में सबसे ज्यादा

C

CG Khabar

16 दिस. 2025, 04:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

ऑनलाईन ठगी
ऑनलाईन ठगी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तथा न्यायाधानी बिलासपुर में ऑनलाईन ठगी के मामले सबसे ज्यादा हैं.


सरकारी आँकड़ों के हिसाब से जनवरी 2024 से लेकर नवंबर 2025 तक रायपुर में ऑनलाईन ठगी के 164 प्रकरण दर्ज किये गये. जिसमें से मात्र 18 प्रकरण का खात्मा किया जा सका है.

विज्ञापन


न्यायधानी बिलासपुर में इसी समय में 159 ऑनलाईन ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया. जिसमें से मात्र 23 का खात्मा किया जा सका है.


इसी तरह से बस्तर में 40 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें से 2 का खात्मा किया जा सका है.


इसके अलावा ऑनलाईन ठगी के मामलें महासमुंद में 28, सरगुजा में 81, बिलासपुर रेंज थाना में 33, बलौदा बाजार में 25, राजनांदगांव में 39, रायगढ़ में 22, दंतेवाड़ा में 16, बलरामपुर में 24 प्रकरण दर्ज किया गये हैं.


इस अवधि में छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन ठगी के कुल 952 प्रकरण दर्ज किये गये हैं जिनमें से 118 का खात्मा किया जा सका है. इस तरह से लगभग 12.39 फीसदी प्रकरणों का खात्मा किया गया है.


उपरोक्त आंकड़ों से जाहिर है कि ऑनलाईन ठगी के मामलों में करीब 87 फीसदी लोगों की रकम डूब जाती है.


इसी तरह से डिजिटल अरेस्ट के मामलें में भी राजधानी रायपुर अग्रणी है. रायपुर में इसी अवधि में डिजिटल अरेस्ट के 9 मामलें दर्ज किये गये. जिसमें से किसी भी मामलें का खात्मा नहीं किया जा सका है. दुर्ग में डिजिटल अरेस्ट के 8 मामलें दर्ज हैं जिसमें 2 मामलों का खात्मा किया जा सका है.


बिलासपुर में 3 मामलें दर्ज हुये हैं जिसमें किसी का भी खात्मा नहीं किया जा सका है.


छत्तीसगढ़ में इस अवधि में डिजिटल अरेस्ट के कुल 31 मामलें दर्ज किये गये हैं. जिनमें से मात्र 2 मामलों का खात्मा किया जा सका है. इस तरह से डिजिटल अरेस्ट के लगभग 6.45% प्रकरणों का खात्मा किया जा सका है. इससे जाहिर होता है कि डिजिटल अरेस्ट के 93 फीसदी मामलों में लोगों की रकम डूब गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP