रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

एशिया कप 2025: भारत ने पाक को हराकर 9वीं बार खिताब जीता

C

CG Khabar

29 सित. 2025, 03:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

asia cup
asia cup

नई दिल्ली । डेस्क: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (28 सितम्बर 2025) को खेले गए एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एक बार फिर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. यह भारत का एशिया कप इतिहास में नौवां खिताब है.


पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए. एक समय पाकिस्तान मजबूत स्थिति में था, जब उसका स्कोर 113 पर एक विकेट था. लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने शानदार वापसी की और अंतिम नौ विकेट महज 33 रनों पर गिरा दिए. कुलदीप यादव (4/30), वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और महज 20 रन पर तीन विकेट गिर गए. कठिन परिस्थिति में तिलक वर्मा (नाबाद 69 रन) और संजू सैमसन ने 57 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. 


आख़िरी ओवरों में शिवम दुबे और फिर रिंकू सिंह ने अहम योगदान दिया. अंतिम पांच गेंदों पर आठ रन की जरूरत थी, तभी तिलक ने हारीस रऊफ़ को छक्का जड़कर मैच भारत की ओर मोड़ दिया. रिंकू सिंह ने विजयी रन बनाकर भारत को खिताबी जीत दिलाई.


पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फर्हान (57) और फखर ज़मान (46) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP