रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

C

CG Khabar

23 फ़र. 2026, 11:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

एयर एमबुंलेंस क्रैश
एयर एमबुंलेंस क्रैश

रांची । डेस्क: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें रेडबर्ड एयरवेज के एक एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. यह विमान रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था, तभी सिमरिया के पास बरियातू पंचायत क्षेत्र के घने जंगलों में गिर गया. 


चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान शाम करीब 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से रवाना हुआ था और 7:30 बजे के आसपास इसका संपर्क टूट गया.

विज्ञापन


मलबे से सभी सात शवों को बरामद कर लिया गया है, जिनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार (मरीज), डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है. 


मृतक मरीज संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा के निवासी थे, जिन्हें गंभीर रूप से झुलसने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. 


रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार के अनुसार, टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद एटीसी से संपर्क टूट गया था. 


हालांकि प्राथमिक तौर पर खराब मौसम को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा करेगी. 


पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP