शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पंच-सरपंच चुनने मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए गुरुवार को मतदान शुरु होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी

C

CG Khabar

20 फ़र. 2025, 04:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

पंच सरपंच
पंच सरपंच

रायपुर | संवाददाता : छत्तीसगढ़ में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए गुरुवार को मतदान शुरु होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी. राज्य के अधिकांश हिस्सों से जो तस्वीर आ रही है, उससे पता चलता है कि इस चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है.


जगह-जगह महिलाओं की लंबी कतार है. इसी तरह बुजुर्ग मतदाता भी सुबह से मतदान केंद्र पहुंच चुके थे.

विज्ञापन


गुरुवार को 26,988 पंच पद, 3,774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसके लिए पंच के 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद सदस्य के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.


इन उम्मीदवारों के कामकाज पर 46.83 लाख मतदाता, ईवीएम का बटन दबाएंगे. यह दिलचस्प है कि इस बार मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक है.


आज हो रहे चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या 23.66 लाख है. जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 23.17 लाख है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP