शुक्र, 23 अक्टू. 2026

CGKhabar

धमतरी में खूनी झड़प: चाकू व डंडों से हमला कर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी के मुजगहन गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो गुटों के बीच हुए जानलेवा हमले में दीपांशु साहू की मौत हो गई और विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में कार्रवाई करते हुए अर्जुनी थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2026, 06:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 39

हत्या
हत्या

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में आपसी दुश्मनी की वजह से दो पक्षों के बीच हुई भीषण झड़प में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. यह घटना ग्राम मुजगहन में मुख्य मार्ग पर घटी, जब देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया. 

हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया, वहीं विकास साहू का उपचार अभी जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही एक्शन में आई अर्जुनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को धर दबोचा. 

पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ और मेमोरेंडम बयान के आधार पर हमले में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के दो डंडे और अन्य सामग्री भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रत्नाबांधा (धमतरी) निवासी फनेश्वर नेताम (18), रितेश नेताम (22), लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20) तथा नोहर यादव उर्फ काला (23) शामिल हैं.

अस्पताल व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लात-घूंसों, लकड़ी के डंडों के साथ-साथ धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे दोनों पीड़ित खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े थे. 

अर्जुनी पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 296, 115(2) और 191 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्म, विकास में योगदान दे रहे पूर्व माओवादी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

35 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ HC: संविदा महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी आदेश रद्द

58 मिनट पहले

अंकिता शर्मा
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा की AK-47 से हवाई फायरिंग पर बवाल, पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब

12 घंटे पहले

निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. धर्मेंद्र गहवई निलंबित

12 घंटे पहले

बस एक्सीडेंट- मृतक ड्राइवर
छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सवारी बस, 6 लोगों की जान गई

13 घंटे पहले

नवा रायपुर जंगल सफारी में सबसे बुजुर्ग मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर जंगल सफारी में सबसे बुजुर्ग मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP