शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

यूपी एनकाउंटर: इनामी गैंगरेप का आरोपी गैंगस्टर तालिब मारा गया

यूपी एनकाउंटर: इनामी गैंगरेप का आरोपी गैंगस्टर तालिब ढेर

C

CG Khabar

06 जन. 2026, 08:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Encounter
Encounter

लखनऊ । डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी तालिब उर्फ ​​आज़म खान को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मारने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, तालिब पर सामूहिक दुष्कर्म, गोहत्या, डकैती और कार चोरी जैसे 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. 


हाल ही में लखीमपुर खीरी में दो किशोरियों के साथ हुई दरिंदगी के बाद से ही पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.


सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तालिब अपने दो साथियों, सलमान और मुख्तार के साथ लखीमपुर खीरी के दियारा पुल के पास लम्भुआ इलाके में छिपा हुआ है. 


ये दोनों साथी भी सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी हैं. जैसे ही पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. 

जवाबी कार्रवाई में तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. 


पुलिस तालिब को तुरंत लम्भुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे सुल्तानपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तालिब लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर इलाके में आतंक का पर्याय बना हुआ था और पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP