बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर सेन्ट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या

C

CG Khabar

24 जून 2026, 01:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

बिलासपुर जेल
बिलासपुर जेल

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल जेल से सोमवार सुबह जेल के भीतर ही एक विचाराधीन बंदी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीन हत्याओं और दो जानलेवा हमलों के मामलों में पहले से ही सजा काट रहा एक खूंखार कैदी बैरक में घुसा और उसने सीमेंट के भारी स्लैब से हमला कर वारदात को अंजाम दिया. 


इस खूनी संघर्ष के बाद जेल महकमे में हड़कंप मच गया है और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में है.

विज्ञापन


अधिकारियों और पुलिस ने इस गंभीर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि, आरोपी ने इस खूनी वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसकी असली वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. पुलिस और जेल प्रशासन बैरक में मौजूद दूसरे कैदियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि विवाद की असल जड़ का पता लगाया जा सके.


 फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.


यह पूरी वारदात सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जेल के ई-1 बैरक में घटित हुई. मुंगेली जिले के चामरी का रहने वाला 40 वर्षीय कैदी राजेश राय अचानक बैरक में दाखिल हुआ और वहां बंद 25 साल के नीलू जगत पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. 


उसने सीमेंट के ढक्कन से नीलू के सिर पर कई हमले किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. 


आनन-फानन में जेल कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मारा गया युवक नीलू कोटा का निवासी था और एक मामले में विचाराधीन बंदी के तौर पर वहां बंद था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

7 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

8 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

8 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP