शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

उमा भारती ने की नेहरू की प्रशंसा, भाजपा पेसोपेश में

नेहरू का औद्योगिक विकास मॉडल अपनायें- भाजपा नेता उमा भारती

C

CG Khabar

01 मार्च 2025, 04:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

उमा भारती द्वारा नेहरू की तारीफ से भाजपा असहज
उमा भारती द्वारा नेहरू की तारीफ से भाजपा असहज

उज्जैन | डेस्कः पंडित नेहरू को लेकर हमेशा आक्रामक रहने वाली भाजपा को अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के बयान के चलते असहजता का सामना करना पड़ रहा है.


भाजपा की वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा नेहरू की प्रशंसा ने भाजपा को न निगल पाने और न उगल पाने की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन


उमा भारती का कहना है कि देश में दो विकास मॉडल रहे हैं—एक पंडित नेहरू का जो उद्योगों के विकास पर केंद्रित था और दूसरा महात्मा गांधी का, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वावलंबन पर आधारित था. 


नए निवेशों में नेहरू की औद्योगिक अवधारणा को भी शामिल किया जाए.


महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पंडित नेहरू की औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को इसे अपनाने की सलाह दी है.


उमाभारती के इस बयान से भाजपा नेता व कार्यकर्ता पसोपेश में पड़ गये हैं. उनको समझ नहीं आ रहा कि उमा भारती के बयान की तारीफ करें या निंदा करें क्योंकि भाजपा हमेशा से नेहरू को घेरती रही है.  

उद्योग विकास पर अपनी राय रखते हुए उमा भारती ने कहा कि "हमें नेहरू और गांधी के विकास मॉडल का संतुलित मेल करना होगा. 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में यह संतुलन दिखता है, उसी तरह अगर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इसे अपनाएं, तो एमओयू ज़मीन पर उतरेंगे और वास्तविक रूप से निवेश का लाभ मिलेगा."

 

नेहरू की प्रशंसा भाजपा के लिए मुसीबत

वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने जिस तरह से नेहरू की प्रशंसा की है वह भाजपा को असहज करने वाला है. 


जब से केन्द्र में भाजपा सरकार आयी है भाजपा नेता नेहरू को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ते.


प्रधानमंत्री मोदी खुद देश की समस्याओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं. कई बार नेहरू को लेकर झूठ और भ्रम भी फैलाया जाता रहा है.


अब देखना यह है कि बीजेपी उमा भारती के बयान से किनारा करती है या सहमत होती है.

 

एलन मस्क को दिमागी बीमारी- भारती

इस दौरान उमा भारती ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए एलन मस्क पर भी निशाना साधा. 


उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीयों को इस तरह जबरन निकालना बेहद निंदनीय है, और इस पर एलन मस्क का हंसना शर्मनाक है.


दुनिया के सबसे अमीर आदमी को दिमागी बीमारी है. 


भारतीयों के साथ जो अन्याय हुआ, वह न सिर्फ शर्मनाक बल्कि हिंसक भी था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

3 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

14 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

15 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

15 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

15 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP