शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सिलीगुड़ी के पास मवेशी चोरी के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2026, 07:33 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

पीटकर हत्या
पीटकर हत्या

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके बागडोगरा के पास ताराबाड़ी में रविवार को मवेशी चोर होने के संदेह में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताराबाड़ी गांव के निवासियों ने एक वाहन में सवार पांच लोगों को रोका और मवेशी चोरी का संदेह होने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया. 


इस हिंसक हमले में चोपड़ा निवासी एस. अख्तर (45) और हरियाणा के रहने वाले साद मोहम्मद (28) की मौके पर ही मौत हो गई. आक्रोशित भीड़ ने उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाकी तीन लोगों को भीड़ से बचाया और इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NBMCH) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. 


पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP