शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मोथाबाड़ी हिंसा के लिए दो सांप्रदायिक दल दोषी- ममता बनर्जी

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 03:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा के मानिकचक में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला है. मोथाबाड़ी में हुई हालिया हिंसा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वास्तविक दोषी भाग निकले हैं, जबकि एनआईए (NIA) जांच के नाम पर लगभग 50 निर्दोष स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है और उन्हें उठा रही है. 


उन्होंने इस हिंसा के पीछे दो सांप्रदायिक दलों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां अब आम लोगों को निशाना बना रही हैं.


चुनावी मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए ममता बनर्जी ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया. 


उन्हें "मोटाभाई" संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि वे मालदा आकर उन लोगों से बात करें जिनके नाम हटाए गए हैं. 


उन्होंने इस कृत्य को भाजपा की साजिश करार देते हुए जनता से अपील की कि वे अपने नाम कटने का बदला आगामी चुनावों में 'EVM' के जरिए लें. 


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी और महिलाओं से मतदान के बाद EVM और VVPAT मशीनों की निगरानी करने का आह्वान किया.


रैली के दौरान ममता बनर्जी ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की. 


गज़ोल में आयोजित एक अन्य सभा में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस कानून के कार्यान्वयन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और अब यह मामला इमामों के हाथों में है. 


उन्होंने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता अब उन लोगों की मदद करना है जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं, ताकि वे ट्रिब्यूनल के माध्यम से अपना नाम फिर से जुड़वा सकें. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP