शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भटगांव में 9 किलो से अधिक गांजे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 अग. 2026, 02:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गांजा तस्कर गिरफ्तार- भटगांव
गांजा तस्कर गिरफ्तार- भटगांव

सारंगगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भटगांव में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा सवार युवक और महिला को 9.295 किलोग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान जांजगीर-चांपा निवासी विजय कुमार पालकर और दर्री (कोरबा) निवासी रंजीता दुबे के रूप में हुई है.


यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि सरसीवां की तरफ से आ रही एक एक्टिवा (CG12 BV 7563) में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर कोरबा ले जाया जा रहा है. 

विज्ञापन


इस पर थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की. संदिग्ध वाहन के पहुंचते ही उसे रोककर जब तलाशी ली गई, तो एक्टिवा की सीट के नीचे से दो पैकेट और महिला के पर्स व बैग से तीन पैकेट बरामद हुए.


पूछताछ के दौरान महिला आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा पदमपुर के एक व्यक्ति से खरीदा था और वही इसकी मुख्य दावेदार है. तलाशी में गांजे के अलावा नकद रकम और बैंक की चेकबुक भी बरामद की गई है. 


उच्च अधिकारियों-पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के दिशा-निर्देशों पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया जा रहा था.


पुलिस ने जब्त गांजे को साक्ष्य के रूप में सील करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP