शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रंप ने कहा- हर कोई इजरायल और नेतन्याहू से नाराज है

C

CG Khabar

02 जून 2026, 07:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

ट्रंप-नेेतन्याहू
ट्रंप-नेेतन्याहू

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच लेबनान संकट को लेकर हुई फोन वार्ता बेहद तनावपूर्ण और तीखी रही. अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार, बेरुत पर होने वाले एक बड़े इजरायली हमले को रुकवाने के दौरान ट्रंप, इजरायली प्रधानमंत्री पर बुरी तरह भड़क गए. ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में नेतन्याहू से कहा कि मौजूदा सैन्य कार्रवाई के कारण इस समय हर कोई इजरायल और उनसे (नेतन्याहू से) बेहद नाराज है.


अमेरिकी अधिकारियों और सूत्रों के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट के मुताबिक, फोन कॉल के दौरान ट्रंप काफी गुस्से में थे. उन्होंने नेतन्याहू को फटकार लगाते हुए कहा, "हर कोई इस समय आपसे नफरत कर रहा है. इस कार्रवाई की वजह से हर कोई इजरायल से नाराज है." 


सूत्रों का दावा है कि ट्रंप ने बातचीत में बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए नेतन्याहू को यहां तक कह दिया कि अगर वे न होते, तो स्थितियां उनके लिए बहुत ज्यादा खराब हो सकती थीं. ट्रंप के इस कड़े रुख के आगे इजरायली प्रधानमंत्री को झुकना पड़ा और उन्होंने कहा, "ठीक है, ठीक है, बस यह सुनिश्चित करें कि सब कुछ संभाल लिया जाए."


इस तीखी बहस के बाद ही इजरायल को बेरुत पर होने वाले बड़े हमले को टालने के लिए मजबूर होना पड़ा. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा कि उन्होंने 'बीबी' (बेंजामिन नेतन्याहू) से बात कर बेरुत में बड़ा हमला न करने को कहा था, जिसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने कदम पीछे खींच लिए और सैनिकों को वापस मोड़ लिया.


यह पूरा विवाद उस समय खड़ा हुआ जब इजरायली सेना ने लेबनान में पिछले 26 वर्षों की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए सोमवार को बेरुत के हिजबुल्लाह नियंत्रण वाले इलाकों पर बमबारी के आदेश दिए थे. 


इजरायल के इस आक्रामक रुख के कारण ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता को बीच में ही रोकने की धमकी दे दी थी. ईरान और अमेरिका के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत को पूरी तरह टूटने से बचाने के लिए ही ट्रंप ने तत्काल फोन कर नेतन्याहू पर यह भारी दबाव बनाया.File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP