शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रंप का दावा- परमाणु जांच के लिए तैयार हुआ ईरान

C

CG Khabar

23 जून 2026, 06:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान भविष्य में भी अपने परमाणु ठिकानों की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए पूरी तरह सहमत हो गया है. हालांकि, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.  

 

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "ईरान भविष्य में बहुत आगे तक (हमेशा के लिए) उच्चतम स्तर की परमाणु जांच के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है. इससे परमाणु ईमानदारी सुनिश्चित होगी. अगर वे इसके लिए तैयार नहीं होते, तो आगे कोई बातचीत नहीं होती."  

 

दूसरी तरफ, ईरान ने किसी भी तरह की परमाणु चर्चा शुरू होने या अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को वापस बुलाने की बात से साफ इनकार किया है.  

 

इस बीच, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने युद्धपोत तैनात रखेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी फिर से की जा सके. हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी संभावना बहुत कम है. अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल का प्रवाह हुआ.  

 

गौरतलब है कि एक नए शांति समझौते के तहत शुरूआती बातचीत के बाद अमेरिका ने सोमवार से ईरान पर लगे प्रतिबंधों में 60 दिनों की ढील दी है. 


ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा जारी किया जा रहा पैसा अमेरिका के नियंत्रण वाले एक एस्क्रो खाते में रहेगा. इस पैसे का इस्तेमाल केवल अमेरिका से मक्का, गेहूं और सोयाबीन जैसी खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति खरीदने के लिए किया जाएगा.  

 

ईरान के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए ट्रंप ने लिखा, "ईरान को इस समय इन चीजों की सख्त जरूरत है. वहां मानवीय संकट की स्थिति है और मुझे लगता है कि बहुत देर होने से पहले अभी मदद करना जरूरी है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP