उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम महापात्र का छत्तीसगढ़ ट्रांसफर
रायपुर । संवाददाता: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णा राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता में 6 अगस्त 2026 को आयोजित कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
इसी बैठक में कॉलेजियम ने न्यायिक प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया.
इसके तहत उड़ीसा उच्च न्यायालय के ही एक अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मानस रंजन पाठक को गुजरात उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश भी की गई है.
कॉलेजियम की इन सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही अंतिम अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है.