महुआ मोइत्रा शादी के बंधन में
तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्राज सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में शादी की
कोलकाता । डेस्क: तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्राज सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में शादी कर ली है. त्रृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व बीजद सांसद और अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा के साथ जर्मनी में 30 मई को विवाह रचाया. सूत्रों के अनुसार, 50 वर्षीय महुआ मोइत्रा और 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा की शादी जर्मनी में हुई.
महुआ मोइत्रा ने अपने और पति पिनाकी मिश्रा के साथ वेडिंग केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं बहुत आभारी हूँ."
टीएमसी की जादवपुर सांसद सायोनी घोष और मेदिनीपुर सांसद जून मालिया ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा कर महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा को बधाई दी.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस जोड़े को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "मेरे अच्छे दोस्तों और सहयोगियों, महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा को उनकी वैवाहिक जिंदगी की शुरुआत पर ढेर सारी खुशियाँ. ईश्वर उन्हें लंबे और सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दे."
महुआ मोइत्रा, जो भारतीय जनता पार्टी की मुखर आलोचक रही हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः निर्वाचित हुई थीं.