रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में बैल का शिकार करते बाघ का फर्जी वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ बाघ ने किया बैल का शिकार, फर्जी वीडियो वायरल

C

CG Khabar

09 मार्च 2025, 07:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

बाघ
बाघ

बिलासपुर | संवाददाताः बाघ द्वारा एक बैल के शिकार का दो साल पुराना मध्यप्रदेश का वीडियो बिलासपुर के तखतपुर इलाके का बता कर वायरल किया जा रहा है. इस अफवाह के कारण बिलासपुर के कई इलाकों में दहशत है.


गौरतलब है कि बिलासपुर में एक बाघ ने सिंचाई के लिए खेत जा रहे एक किसान पर हमला किया था. उसके बाद बाघ जंगल की ओर चला गया.

विज्ञापन


लेकिन शरारती तखतपुर इलाके में बाघ द्वारा एक बैल का शिकार करने का दावा करते हुए एक वीडियो वायरल कर रहे हैं. जबकि यह वीडियो दो साल पुराना है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह वीडियो मध्यप्रदेश का है.


इस बीच वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

 

बाघ ने कर्मचारी का चबाया अंगूठा
इधर बिलासपुर के मिनी जू कानन पेंडारी में शनिवार को कर्मचारी की लापरवाही के चलते बाघ ने उसका अंगूठा चबा लिया. 


बताया गया कि रोज की तरह कर्मचारी बाघ के बाड़े के बाहर बाघ को देखने के लिए गया था. बाघ नहीं नज़र आया तो उसने बाघ के बाड़े के गेट को पकड़ कर हिला कर देखने की कोशिश की. इसी दौरान बाघ ने झपट्टा मारा और कर्मचारी के अंगूठे को चबा दिया.


घायल कर्मचारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP