शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सिक्किम में भू स्खलन से तीन जवानों की मौत 6 लापता

पूर्वोत्तर में भारी बारिश व बाढ़. सिक्किम में भूस्खलन से 3 जवानों की मौत

C

CG Khabar

02 जून 2025, 03:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

पूर्वोत्तर में बाढ़
पूर्वोत्तर में बाढ़

रायपुर | डेस्कः पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से तबाही का मंजर बना हुआ है. लाखों लोग बाढ़ व भू स्खलन से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों में पहुंचाया जा रहा है.


सिक्किम में लाचेन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रविवार देर रात ज़मीन धंसने की वजह से सेना का एक कैंप चपेट में आ गया. ज़मीन धंसने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं.


घटना मंगन ज़िले (उत्तरी सिक्किम) के चातेन इलाक़े की है. वहां सेना का एक कैंप पहाड़ी से गिरने वाले मलबे की चपेट में आ गया था.


मलबे में चार जवान घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाक़ी जवानों की तलाश जारी है.


मंगन जिले में चुंगथांग के सब-डिविज़नल पुलिस ऑफ़िसर अरुण थाताल ने पत्रकारों को बताया, तीन जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं. लापता जवानों की तलाश की जा रही है.


सिक्किम में ही करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं. मणिपुर व मिजोरम में सैकड़ों घरों के तबाह होने की खबर है, तो दूसरी तरफ असम बाढ़ की भीषण चपेट में है.


असम में लाखों की तादात में बारिश से प्रभावित बताये जा रहे हैं. कुल मिलाकर बारिश से मरने वालों की संख्या 34 बताई जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP