शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिहार में 3 पाकिस्तानी आतंकियों के प्रवेश की आशंका

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 11:37 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

पाक आतंकी
पाक आतंकी

पटना । डेस्क: बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकियों के नेपाल के रास्ते अररिया के जरिए राज्य में प्रवेश करने की खुफिया जानकारी के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है. बिहार पुलिस ने सभी जिलों को सतर्क किया है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकियों हसनैन, आदिल और उस्मान के नाम और तस्वीरें जारी की हैं.


बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया, "राज्य भर में सामान्य अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिला पुलिस और बिहार पुलिस की अन्य इकाइयों को क्षेत्र में गश्त और तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं." 


हालांकि, उन्होंने अलर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया.


सूत्रों के अनुसार, तीनों आतंकी पाकिस्तान के हैं, जिनमें हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का निवासी है. 


बिहार की नेपाल से सटी सीमा लंबी है, जिसके कारण सुरक्षा चुनौतियां बढ़ जाती हैं.


राज्य में महत्वपूर्ण स्थानों और पर्यटक स्थलों जैसे बोधगया के महाबोधि मंदिर, राजगीर के विश्व शांति स्तूप, पटना के तख्त श्री हरिमंदिर जी और हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP